तेज रफ्तार का कहर सड़क हादसे मे आठ लोग हुए घायल।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग सड़क हादसों मे आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
पहला हादसा मंगलवार दोपहर गुलालझरिया भट्टी मोड़ के आगे नंबे मोड़ के पास हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर मे पांच लोग घायल हो गए। जिसमे गुलालझरिया निवासी प्रिया कुमारी (14), नीतू कुमारी (14) और आकाश (16) दुद्धी सोनांचल इंटर कॉलेज से पढ़ाई कर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक, जिस पर महुअरिया निवासी कौशल्या देवी (35) अपने पुत्र मनोज (8) सहित सवार थीं, उनसे भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के सवार सड़क पर गिर पड़े और प्रिया, नीतू व कौशल्या देवी को सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि आकाश और मनोज भी घायल हो गए।वहीं दूसरा हादसा मंगलवार की शाम बघाडू गांव के लंगड़ी मोड़ के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार बाइक ने सामने चल रही दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बघाडू निवासी वंशराज (60) पुत्र स्व. रामप्यारे और उनकी पत्नी फूलबस (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि दोनों दंपति दुद्धी बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस के जरिए दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now