म्योरपुर में ग्रीन चौपाल कार्यक्रम आयोजित, कृषि वानिकी व कार्बन क्रेडिट पर चर्चा

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,,,म्योरपुर (सोनभद्र)। सोमवार को म्योरपुर ब्लॉक सभागार में ग्रीन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, कृषकों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा कृषि वानिकी, मानव-वन्यजीव संघर्ष, रोपित पौधों की जीवितता बढ़ाने के उपाय, कार्बन क्रेडिट तथा पौधशाला में पौध उत्पादन की तकनीकी जानकारियां प्रदान की गईं।कार्यक्रम में अधिकारियों ने प्रतिभागियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के उपाय सुझाए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर सहित पिपरी व म्योरपुर रेंज के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now