अनपरा सोनभद्र गायब व्यक्ति का मृत्यु शव कुएं में मिला । आज दिनांक 09/11/25 को 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ममूआर अनपरा में एक कुएं में एक शव पड़ा हुआ है, सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को परिजनों व गांव वालों की मौजूदगी में फोटोग्राफी वीडियोग्राफी कर निकाला गया, मृतक की पहचान अत्री लाल पुत्र स्व0 रामनरेश निवासी ममूआर थाना अनपरा सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई । मृतक अत्री लाल दिनांक 07/11/25 को सुबह घर से निकला था, तभी से गायब था, परिजन द्वारा कल 08/11/25 को थाना अनपरा में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी । शव करीब 48 घंटे पुराना है, शव के चेहरे व शरीर पर मछली व अन्य जलीय जंतु के काटने के निशान है । परिजन के द्वारा दिए गए तहरीर फौती सूचना के आधार पर शव को पुलिस कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है । गांव व परिजनों से पूछताछ कर अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही है ।
गायब व्यक्ति का मृत्यु शव कुएं में मिला ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, November 9, 2025 7:30 PM
---Advertisement---

