चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्रॉड हुई ₹1,88,127/- (एक लाख अठ्ठासी हजार एक सौ सत्ताइस रुपये) की धनराशि वापस करायी गयी-*

---Advertisement---

 चोपन/सोनभद्र  की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्रॉड हुई ₹1,88,127/- (एक लाख अठ्ठासी हजार एक सौ सत्ताइस रुपये) की धनराशि वापस करायी गयी-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की धनराशि की रिकवरी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

अवगत कराना है कि आवेदक धीरज जायसवाल पुत्र नागेन्द्र जायसवाल निवासी अग्रवाल मार्केट, कस्बा चोपन, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्वयं को आरटीओ अधिकारी बताकर लाइसेंस बनवाने के नाम पर ₹5 का भुगतान करने हेतु एक लिंक भेजा गया। उक्त लिंक पर क्लिक करने के पश्चात् आवेदक के बैंक खाते से ₹1,89,500/- (एक लाख नवासी हजार पांच सौ रुपये) की धोखाधड़ी की गई। घटना की सूचना पर थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदक से आवश्यक जानकारी व ट्रांजैक्शन से संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर साइबर पुलिस पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज की गई।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन श्री कुमुद शेखर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई। टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर आवेदक की फ्रॉड हुई धनराशि को मेहसाणा (गुजरात), मोतिहारी (बिहार), दिल्ली, महाराष्ट्र, विशाखापत्तनम (आंध्रप्रदेश) तथा इन्दौर (मध्यप्रदेश) स्थित संबंधित बैंक खातों में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात् NCRP पोर्टल से साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंक शाखाओं को ई-मेल के माध्यम से पत्राचार कर धनवापसी की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

*परिणामस्वरूप आवेदक की फ्रॉड हुई धनराशि में से ₹1,88,127/- (एक लाख अठ्ठासी हजार एक सौ सत्ताइस रुपये) को उसके मूल बैंक खाते में *आज दिनांक 08.11.2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार की उपस्थिति में सफलतापूर्वक वापस कराया गया।*

*आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।*

*धनराशि वापस कराने वाली टीम –*
श्री कुमुद शेखर सिंह – प्रभारी निरीक्षक, थाना चोपन, सोनभद्र
का0 सुनील रावत – साइबर हेल्प डेस्क, थाना चोपन, सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now