देव दीपावली पर 11000 दिए से प्रकाशमय हुआ अर्जुन छठ घाट कहुआनाला l

---Advertisement---

 

रेशमा खानम/अनपरा/ सोनभद्र।

अनपरा नगर पंचायत के वार्ड 14 मालवीय नगर मे मौजूद अर्जून छठ घाट कहुआनाला जो की नगर क्षेत्र के ऐतिहासिक और धर्मिक घाट मे एक आस्था के केन्द्र बना रहता है कहुआ के विशाल पेड़ो के बिच बहने वाली नदी यहा 30 वर्षो से छठ महा पर्व एवं देव दीपावली को भव्य रूप से मनाया जाता है। उसी क्रम मे अर्जून छठ घाट सेवा समिति लगातार इस परमपरा को निर्वाहन करते आ रही है कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पुर्णिमा तिथि को मनाई जाने वाले देव दीपावली पर्व पर समिति की तरफ से 11000 दियो का लक्ष्य रखा गया था। जिसमे अर्जून छठ घाट पर बुधवार को शांम 5 बजे से हजारों की संख्या मे श्रद्धालु गण का आगमन शुरू हो गया घाटों पर बने रंग बिरंगे रंगोली और रंगोलीयों को दीपक से सजाया गया पुरा छठ घाट दियो के प्रकाशमय हो गया अर्जून छठ घाट सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप राय ने बताया कि समिति की तरफ से 11000 दिया, बत्ती, 100 ली तिल तेल की व्यवस्था की गई थी इसके अतिरिक्त भी घाट पर आए श्रद्धालु स्वयं के साथ दिया तेल लाए थे जिससे अनुमान है की इस वर्ष अर्जून छठ घाट कहुआनाला के घाटों पर लक्ष्य से भी ज्यादा दीपक जले है। घाट सेवा समिति ने घाट पर टेन्ट, बिजली, सजावट, पेयजल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात कराया गया था।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now