पिपरी में शिकायत के पश्चात कोटेदार की जांच में गड़बड़ी के आरोप। शिकायतकर्ता का कहना है की शिकायत फर्जी है।

---Advertisement---

 

पिपरी से दीपू तिवारी क्राइम जासूस संपर्क सूत्र नंबर 8924930981

( पिपरी सोनभद्र) पिपरी नगर पंचायत में एक संगीन किंतु विचित्र मामला संज्ञान में आया है, जिसमें पता चल रहा है कि निर्मला साहनी, सभासद वार्ड नंबर 8, एवं प्रदीप सिंह सभासद वार्ड नंबर 01 ने कोटेदार सुवंश ठाकुर के खिलाफ अनियमितता की शिकायत की थी

जिस पर जांच कर कार्रवाई की मांग की गई थी। आज उसी संबंध में डी.एस.ओ के प्रतिनिधि जांच करने हेतु कार्यालय नगर पंचायत पिपरी में पधारे थे।

आरोप ये लग रहा है की जांच अधिकारी ने जांच करने में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया।

नियमानुसार घर-घर जाकर के लाभार्थियों का बयान लेना चाहिए था, परंतु सारा काम नगर पंचायत कार्यालय में बैठे-बैठे ही पूरा कर लिया गया।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि उसमें से ज्यादातर लोग आरोपी कोटेदार ही लेकर आए हुए थे।

*वहीं दूसरी ओर*

शिकायतकर्ता श्रीमती निर्मला साहनी सभासद वार्ड नंबर 8, मुरलीगढ़ी के पति वीरेंद्र साहनी का कहना है कि उनकी पत्नी ने शिकायत ही नहीं की है।

बल्कि उनके लेटर पैड पर बबलू सिंह नामक व्यक्ति ने फर्जी तरीके से शिकायत कर दी है। जिसके खिलाफ वह पुलिस एवं अन्य अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराएंगे।

सभासद पति का ऐसा कहना स्वयं ही बबलू सिंह नाम के व्यक्ति पर गंभीर आरोप है, और जांच का विषय है। बबलू सिंह के विषय में जो पता चला है उसके अनुसार बबलू सिंह स्वयं ही सरकारी कोटे की दुकान चलाते हैं,

जो की किसी मनीष सिंह के नाम पर आवंटित है, जो दिल्ली में नौकरी करते हैं।

इस प्रकार देखा जाए तो मामला इतना पेचीदा है कि वास्तव में मामला क्या है यही एक बड़ा सवाल बन गया है। अब जांच कोटेदार सुवंश ठाकुर की होगी या बबलू सिंह की होगी।

यह तो बाद में पता चलेगा परंतु होना तो यही चाहिए की सरकारी सुविधा के लाभार्थियों को पूरा न्याय मिलना मिले, और दोषी के ऊपर कठोर कार्रवाई हो।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now