*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*
सलखन सोनभद्र।सदर विकास खण्ड के अन्तर्गत राजस्व ग्राम अवई स्थित फासिल्स पार्क के समीप मंगलवार को चकबंदी विभाग द्वारा ग्राम सभा की चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण चकबंदी विभाग के सी ओ बरमेश्वर उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
उक्त सम्बंध में सत्यदेव पाण्डेय सहकारी समिति मारकुण्डी के अध्यक्ष ने बताया कि राजस्व ग्राम अवई में चल रहे चकबंदी विभाग के दौरान गांव की भूमि पर विभिन्न योजनाओं के लिए नवयुवक मंगल दल, सामुदायिक भवन, स्वास्थ केन्द्र, विवाह मण्डप, कापरेटिव भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र, अम्बेडकर पार्क, भूमिहीन इत्यादि लोगों के लिए पट्टा भूमि के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया गया है। एक बैठक के माध्यम से सभी को इससे अवगत कराया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से कानून गो रामलाल बर्मा, लेखपाल सौरभ सिंह,सहायक चकबंदी अधिकारी श्री कौशल प्रसाद, अरुण कुमार पाण्डेय, नारद भारती, श्रीराम, सुखलाल पाल,अवधेश पाल,आशा देवी, समेत चकबंदी सदस्य गण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

