, पशु तस्करी करते अभियुक्त गिरफ्तार, 06 अदद जानवर (भैंस / पड़वा) एवं एक बोलेरो पिकअप बरामद।

---Advertisement---

म्योरपुर/सोनभद्र – पशु तस्करी पर सख्त कार्रवाई पशु तस्करी करते अभियुक्त गिरफ्तार, 06 अदद जानवर (भैंस / पड़वा) एवं एक बोलेरो पिकअप बरामद।*पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में पशु तस्करी एवं अवैध पशु परिवहन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (आप०) श्री त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष म्योरपुर श्री कमल नयन दूबे के नेतृत्व में म्योरपुर पुलिस टीम द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

दिनांक 04.11.2025 को रात्रि लगभग 00:30 बजे म्योरपुर ब्लॉक के पास से अभियुक्त शाहिद अंसारी पुत्र अयूब अंसारी निवासी ग्राम गिरजापुर थाना औडरी जनपद सुरजपुर (छत्तीसगढ़), उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पिकअप वाहन संख्या JH03Z1923 से 06 अदद जानवर (भैंस / पड़वा) को क्रूरता पूर्वक लादकर वाराणसी ले जाया जा रहा था।
इस संबंध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 142/25 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-*
शाहिद अंसारी पुत्र अयूब अंसारी निवासी ग्राम गिरजापुर थाना औडरी जनपद सुरजपुर (छत्तीसगढ़), उम्र लगभग 25 वर्ष ।

*वांछित अभियुक्त का विवरण:*
इवरार अंसारी पुत्र इसहाक अंसारी निवासी कौरवाडीह थाना गढ़वा जनपद गढ़वा (झारखंड)

*बरामदगी का विवरण:*
• एक पिकअप वाहन (JH03Z1923)
• 06 अदद जानवर (भैंस / पड़वा)

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*
1. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी लिलासी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 अतुल कुमार यादव, थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र ।
3. का0 दीपक कुमार वर्मा, थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र ।
4. का0 सुधीर चौधरी, थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र ।

*सोनभद्र पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि जनपद में पशु तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now