सोनभद्र पुलिस 11 लाख का गुमशुदा 101 मोबाइल बरामद कर, मालिकों को लौटाया

---Advertisement---

सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता हाथ लगी है जिससे कई लोगों के चेहरे खिल गये। आपको बताते चलें कि सर्विलांस, एसओजी व जनपद के समस्त थानों की संयुक्त पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किए गए 101 एंड्रॉइड मोबाइल फोन सोनभद्र पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 11 लाख रुपये बताई जा रही है। यह रौनक तब देखने को मिला जब रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शक्तिनगर अनपरा पिपरी रेणुकूट दुध्दि सहित समस्त क्षेत्रो से आए मोबाइल मालिकों को सुर्पुद कर दिया। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम तथा आमजन को तकनीकी माध्यम से न्याय दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त मिली है। चुर्क स्थित पुलिस लाइन में रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि बरामद मोबाइल में अधिकतर गुमशुदा हैं तो कुछ चोरी की भी मोबाइल हैं। वहीं चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि टीमों ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी ट्रेसिंग कर कुल 101 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन को वास्तविक स्वामियों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए सुपुर्द किया गया। मोबाइल प्राप्त होने पर नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। एसपी ने संबंधित पुलिस टीमों के इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now