अनपरा सोनभद्र।
थाना अनपरा के अंतर्गत लालटॉवर में शुक्रवार की शाम लगभग 7.30 बजे दारू के नशे में बबलू पुत्र सोनू कुल्हाड़ी से अपने दोस्त चंदन पर जान लेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया है।
शुक्रवार की शाम कौआनाला निवासी चंदन अपनी पत्नी के साथ लालटॉवर अपने दोस्त बबलू के घर मिलने गया। शाम को बबलू, चंदन और चंदन की पत्नी तीनों ने दारू पी, दारू पीने दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई, और बहस के बाद बबलू ने घर में रखी कुल्हाड़ी से चंदन के चेहरे और गर्दन पर हमला कर दिया। किसी तरह चंदन जान बचाकर अनपरा थाने पहुंचकर सारी बात को बताई और पुलिस ने घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। और रात में 11बजे अनपरा थाने के एसआई सच्चिदानंद दास ने अपने टीम के साथ लालटॉवर से बबलू और घायल युवक की पत्नी को पकड़कर थाने ले गई। मामले की जांच की जा रही है।

