रेशमा खानम,,,
अनपरा /सोनभद्र अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।। अभियुक्त के पास , 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा व 4000/- नकदी बरामद*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना अनपरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम ककरी वारपोखर के पास से अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र रामजतन निवासी पूर्वी परासी वार्ड नं.07 नेहरू नगर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 44 वर्ष को पकड़ा गया। अभियुक्त के पास से एक प्लास्टिक की थैली में 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा तथा ₹4000/- नगद बरामद किए गए। उक्त के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0–183/2025 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*अरुण कुमार पुत्र रामजतन निवासी पूर्वी परासी वार्ड नं.07 नेहरू नगर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 44 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा तथा ₹4000/- नगद बरामद।
*पुलिस टीम का विवरण-*
01- उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनुसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
02- हे0का0 कैलाश यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
03- हे0का0 विजय कुमार, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
04- का0 शिवराज, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

