रेशमा खानम,,
अनपरा/सोनभद्र वाहन चोरी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-167/2025 धारा 305(ए), 317(2) BNS से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण –* दिनांक 30.10.2025 को समय करीब 08.55 बजे मुखबिर खास की सूचना पर थाना अनपरा पुलिस द्वारा ग्राम कुकरी, थाना पिपरी के पास अभियुक्त संजय कुमार पुत्र मुन्नाराम निवासी नेहरूकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल, अदद एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
संजय कुमार पुत्र मुन्नाराम निवासी नेहरूकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 25 वर्ष।
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास (सीसीटीएनएस रिकार्ड के अनुसार) –*
1. मु0अ0सं0–167/2025 धारा 305(ए), 317(2) BNS
2. मु0अ0सं0–71/2023 धारा 379, 411 IPC
3. मु0अ0सं0–88/2023 धारा 379, 411, 414, 420, 467, 468, 471 IPC
4. मु0अ0सं0–90/2023 धारा 411, 414, 420, 467, 468, 471 IPC
5. मु0अ0सं0–111/2023 धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 सच्चिदानन्द दास थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 सुनील यादव थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
3. का0 मनीष गोंड थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

