उदयीमान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,

म्योरपुर,सोनभद्र। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ आरंभ हुए इस पर्व के दौरान म्योरपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भक्तिभाव का वातावरण रहा।सोमवार की शाम लिलासी मोड़ स्थित बजरंग सरोवर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी,जहां व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मंगलवार की भोर में श्रद्धालु सूप और डालों में प्रसाद सजाकर उदयीमान भास्कर के दर्शन की प्रतीक्षा करने लगे। सूर्योदय होते ही व्रतधारिणियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान-सुख और मंगल की कामना की। घाटों पर युवतियों और नवविवाहिताओं की विशेष भीड़ रही, वहीं लोग छठ की यादें कैमरे में कैद करते नजर आए।जय बजरंग सेवा समिति द्वारा घाट और हनुमान मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा देवी जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। सोमवार की शाम हुई भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।सुरक्षा व्यवस्था के लिए म्योरपुर थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे पुलिस टीम सहित मौके पर मुस्तैद रहे।कार्यक्रम में सोनाबच्चा अग्रहरी, सुनील अग्रहरि, सुजीत सिंह,ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल, दीपक सिंह, गणेश जायसवाल, प्रवीण अग्रहरी, अंकित जायसवाल, हरदीप सिंह, आलोक अग्रहरि, इम्तियाज़ आलम, अमित रावत, शुभम अग्रहरि, मोनू जायसवाल,दीपक अग्रहरी,प्रभात गुप्ता,ओम अग्रहरी, अमित जायसवाल, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now