दुद्धी तहसील सभागार मे 29 अक्टूबर 2025 को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर होगी बैठक ।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र।आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के तहत निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर तहसील दुद्धी मे 29 अक्टूबर को बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र 403-दुद्धी, सोनभद्र की अध्यक्षता में तहसील सभागार मे पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ होगी।
कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, दुद्धी द्वारा जारी पत्रांक 43/सात–रा.नि.(कार्या.)/2025 दिनांक 28 अक्टूबर 2025 के अनुसार, इस बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में आगामी पात्रता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी।
उपजिलाधिकारी दुद्धी ने सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्षों एवं सचिवों से अनुरोध किया है कि वे अपने दल से संबंधित समस्त बूथ लेवल एजेंटों (बी.एल.ए.) की सूची के साथ निर्धारित समय पर बैठक में प्रतिभाग सुनिश्चित करें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now