ददरा ग्राम में बड़े उत्साह से मनाया जा रहा छठ का त्यौहार। ग्राम प्रधान ने दी शुभकामनाएं।

---Advertisement---

 

ददरा से दीपू तिवारी पत्रकार क्राइम जासूस संपर्क सूत्र 8924930981

( बबुरी चंदौली) ग्राम सभा ददरा में आज लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूर्ण उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को सायंकालीन अर्घ्य दिया जाता है। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

आज पोखरी किनारे बने हुए छठ घाट पर शाम के समय व्रती महिलाएं पूरी निष्ठा भाव से भगवान भास्कर की उपासना करती हैं।

व्रती पानी में खड़े होकर ठेकुआ, गन्ना समेत अन्य प्रसाद सामग्री से सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं,

और अपने परिवार, संतान की सुख समृद्धि की प्रार्थना करती हैं।
इस पावन अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती साधना यादव एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री धीरेंद्र यादव ने समस्त ग्राम वासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।

आज छठ के तीसरे दिन ददरा ग्राम सभा प्रधान के माध्यम से पोखरा पर छठ करने वाले महिलाओं को प्रसाद वितरण किया गया।

विशेष तौर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now