पिपरी से दीपू तिवारी की खास रिपोर्ट
(पिपरी सोनभद्र)पिपरी थाना क्षेत्र के कल रात (23/10/2025) पिपरी वार्ड नंबर 6, पानी टंकी के बगल में रहने वाले एक युवक की बंद
कमरे में लाश मिली जिससे वहां के रहने वालों कौतूहल मच गया और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार अगल-बगल के लोगों ने आपस में यह बात करना शुरू कर दिया था की कमरे से बदबू आ रही है। इस पर श्री अजीत गुप्ता द्वारा पुलिस प्रशाशन को सूचना की गई ।
तत्पश्चात प्रशासन की मौजूदगी में दरवाजे को तोड़ा गया। व्यक्ति बैठी हुई हालत में मृत पड़ा था, उसका शरीर और चेहरा बिल्कुल काला पड़ गया था, जैसे जल गया हो। मृतक के विषय में जो जानकारी मिल रही है
उसके अनुसार अभी कुछ दिन पहले ही वह व्यक्ति उक्त कमरे में किराए पर रहने के लिए आया था, उसकी पत्नी विश्वकर्मा नगर रेणुकूट में रहती थी।
वहीं कुछ दूरी पर मृतक का भाई भी रहता है, जिसने उसे यह किराए का कमरा दिलाने में मदद की थी।
इस रहस्यमई घटना से लोगों में भय एवं कौतूहल व्याप्त है लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। बहरहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी

