दीपावली पर्व पर हिंडालको रेनुसागर में विधि-विधानपूर्वक हुई लक्ष्मी-गणेश पूजा

---Advertisement---

 

अनपरा सोनभद्र।हिंडालको रेनुसागर परिसर में दीपावली के पावन अवसर पर पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ विधि-विधानपूर्वक भगवान श्री गणेश तथा माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। इस शुभ अवसर पर यूनिट हेड आर. पी. सिंह अपनी धर्मपत्नी एवं दिशिता महिला मण्डल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह के साथ एकाउंट हेड नविंद्र पाठक सपत्नी उपस्थित रहे।

पूजन कार्यक्रम में विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ विघ्नहर्ता गणेश तथा धन-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी का आवाहन कर दीपमालाओं से सुसज्जित पंडाल में श्रद्धापूर्वक पूजा संपन्न हुई। श्री सिंह एवं श्रीमती सिंह ने पूजन एवं हवन कर समस्त हिंडालको परिवार के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में हिंडालको रेनुसागर परिवार के भारी संख्या भी शामिल हुए और पारंपरिक उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया।इस अवसर पर हेड एच आर आशीष पांडेय,संजय श्रीमाली ,विभु पात्रा, ललित खुराना ईआर हेड मृदुल भारद्वाज, मान्यता प्राप्त श्रम संगठन के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now