अनपरा पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या में संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार-*

---Advertisement---

सोनभद्र/अनपरा पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या में संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस को आज महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।थाना अनपरा पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या-170/2025, धारा 105 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में वांछित अभियुक्त अर्जुन पुत्र सुरज निवासी बनकट मोड़, थाना अनपरा सोनभद्र स्थायी पता ग्राम टाडी, थाना रोहतास (बिहार) व धर्मेन्द्र पुत्र त्रिवेणी निवासी बनकट मोड़, रेनूसागर, थाना अनपरा, सोनभद्र स्थायी पता ग्राम सिन्दुरिया, थाना भवनाथपुर, झारखण्ड को आज दिनांक 16.10.2025 को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त अभियुक्तगण द्वारा गैर इरादतन हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके संबंध में थाना अनपरा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 संतोष कुमार, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा, सोनभद्र ।
2. हे0का0 कमलेश, हे0का0 विजय सिंह, का0 पवन कुमार थाना अनपरा, सोनभद्र ।

*इस गिरफ्तारी से जनपद पुलिस की अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता परिलक्षित होती है।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now