शाहंगज पुलिस ने 3  शातिर चोर को किया गिरफ्तार

---Advertisement---

सोनभद्र/शाहंगज पुलिस ने 3  शातिर चोर को किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से 01 समरसुबेल, 01 मोनोब्लाक, 01 स्टेप्लाईजर, 01 बैटरी, 04 बोरी गेहूँ एवं 2000/- नकद बरामद-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) व क्षेत्रधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षेण में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 11.10.2025 को थाना शाहगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-116/2025 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तों को घोरावल शाहगंज मुख्य मार्ग पर कुशहरा पोखरे के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से समरसुबेल, मोनोब्लाक, स्टेप्लाईजर,बैटरी, 04 बोरी गेहूँ एवं 2000/- नकद बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1.कौशल पुत्र नागेन्द्र प्रसाद निवासी सिलहटा, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष ।
2.अमित उर्फ छोटू उर्फ मग्गू पुत्र रमेश निवासी ग्राम अरंगी थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष
3.अभय कुमार पुत्र बाल मुकुन्द निवासी ग्राम पूरना, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
एक समरसुबेल, एक मोनोब्लाक एक स्टेप्लाईजर, एक बैटरी, 04 बोरी गेहूँ व 2000/- रुपया नकद बरामद ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—*
1.प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र
2.उ0नि0 तेज बहादुर राय थाना शाहंगज जनपद सोनभद्र
3.उ0नि0 शकील अहमद थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र
4.हे0का0 सुभाष चन्द्र यादव थाना शाहंगज जनपद सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now