अण्डर ग्राउंड रेलवे पुलिया में जबरदस्त जल जमाव से आवागमन हुआ बांधित।

---Advertisement---

 

रेलवे विभाग के ठिकेदार व्दारा दो दिनो से पानी निकासी न होने से स्कुली बच्चे हुए प्रभावित।

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र।चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत मारकुण्डी गुरमा जिला जेल मुख्य मार्ग स्थित रेलवे पुलिया अण्डर ग्राउंड रेलवे विभाग के ठिकेदार कर्मचारियों व्दारा दो दिनो तक पानी का निकासी न होने से गुरुवार तक लगभग 4 फीट पानी का जलजमाव हो जाने से छोटे बड़े वाहनों समेत पैदल ढेला रिक्सा साथ ही स्कुली बच्चों का भी जहाँ आवागमन प्रभावित होने से स्कुल जाने से बंचित रहे वहीं दर्जनों छोटे वाहन पानी में चलने से बंद हो गये।
ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध करने पर वैकल्पिक व्यवस्था से पानी कम होने पर गुरुवार दोपहर के पश्चात छोटे वाहनों को आवागमन को लेकर राहत मिली।
उक्त सम्बंध में क्षेत्रीय लोगों प्रधान ने रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों से अविलंब रेलवे ओभर वृज पुलिया बनवाने की मांग किया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now