चोरी के 210 लीटर डीजल के साथ शक्ति नगर पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

---Advertisement---

 

शक्तिनगर सोनभद्र ।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा जी के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश चलाई जाने के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय वह क्षेत्र अधिकारी पिपरी अमित कुमार के मार्ग निर्देशन में आज दिनांक 6.10.2025 दिन सोमवार को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कृष्णशिला रेलवे स्टेशन के पास एक पुलीया पर चेकिंग के दौरान एक  बोलेरो वाहन संख्या यूपी 64 AZ 4198 से ले जा रहे चोरी के 210 लीटर डीजल बरामद कर दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया जो एनसीएल बीना खदान से संबंधित है जिसके विषय में शक्ति नगर थाना में पंजीकृत मुकदमा संख्या 157/27 धारा 303(२) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया । इन अभियुक्तों के नाम अमरजीत पुत्र शिवराज उम्र 35 वर्ष निवासी परासी थाना अनपरा व अंकुश पुत्र लल्लू प्रसाद उम्र 21 वर्ष निवासी कौवा नाल थाना अनपरा जिला सोनभद्र के निवासी बताए जाते हैं। इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक जितेंद्र सरोज चौकी प्रभारी बीना, कांस्टेबल संजय सरोज चौकी बिना थाना शक्ति नगर मुख्य रूप से शामिल रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now