*आदिवासी महिला पुरुषों ने अपने परम्परागत ढंग से पूजा अर्चना किया*
*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*
सलखन सोनभद्र।सदर विकास खण्ड क्षेत्र के सलखन नवका टोला में रविवार को वीरांगना महारानी दुर्गावती स्मारक सेवा समिति के तत्वावधान में आदिवासी महिला पुरुष बच्चों ने अपने आदिवासी परम्परागत ढंग से बड़े ही हर्सोल्लास के साथ बड़ा देव की पूजा अर्चना कर वीरांगना महारानी दुर्गावती की जयंती धूमधाम से मनायी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद सिंह गौड़ प्रधान प्रतिनिधि ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके साहसिक कार्य वीर गाथाओं के प्रति जानकारी दी।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबचन सिंह श्याम ने कियाऔर सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन सेवा समिति के सचिव श्रीराम गोड ने अपने मधुर वाणी से संचालन के द्वारा सभी को अपने कार्यक्रम के प्रति आकर्षित किये रहे। कार्यक्रम के पश्चात कार्य समिति की बैठक कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से चेतनारायण सिंह ,स्वतंत्र शाह, कमल सिंह,कप्तान , मुन्नी देवी, दुर्गावती देवी, श्यामा इत्यादि लोग उपस्थित थे।

