जर्ज़र हालत मे पहुंच चुकी पुलिया के गड्ढों को श्रमदान कर गिट्टी मिट्टी से भरकर आक्रोश व्यक्त किया तथा जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा l

---Advertisement---

अनपरा सोनभद्र औड़ी -शक्तिनगर स्टेट हाइवे व औड़ी रेणुकूट मुख्य मार्ग की खस्ताहाल पर रविवार को नागरिकों का जहाँ गुस्सा फूट पड़ा वही सदभावना चिकित्सालय के अनुरक्षण के अभाव मे जर्ज़र हालत मे पहुंच चुकी पुलिया के गड्ढों को श्रमदान कर गिट्टी मिट्टी से भरकर आक्रोश व्यक्त किया तथा जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा l सौपे ज्ञापन मे वक्ताओ ने कहा कि जनपद सोनभद्र का ऊर्जाचल जन प्रतिनिधि विहीन हो गया कोई भी जन प्रतिनिधि जनहित के कार्यों पर ध्यान नहीं दे रहा है जिससे हालात बद से बदतर हो गए है l औडी-शक्तिनगर स्टेट हाइवे व औड़ी रेणुकूट मुख्य मार्ग की खस्ताहाल से सड़क दुर्घटना मे प्रतिदिन लोग जान गवा रहे है पी डब्लू डी विभाग के उदासीनता से सड़क के गड्ढों की मरम्मत तक नहीं कराई जा रही है औड़ी शक्तिनगर स्टेट हाइवे जो 18 किमी का है जिसमे 200 से अधिक जानलेवा गड्ढे हो चुके है जो सड़क ‌दुर्घटना का मुख्य कारण बन रहे है l सड़क की पटरी नदारद है। बडे-बडे वाहन सड़को पर काल के रूप में दौड़ रहे। रविवार को आक्रोशित नागरिकों ने श्रम दान कर एमजीआर पुलिया पर खतरनाक तरीके से सरिया बाहर निकल गया जिन गड्ढे को गिट्टी मिट्टी से भर कर प्रयास किया गया है सभी ने एक स्वर मे पीडब्लूडी विभाग की निन्दा करते हुए निवेदन किया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर पुलिया के गड्ढों का अनुरक्षण नहीं कराया गया तो नागरिक चंदा और श्रम दान कर गड्ढा को भरने का कार्य करेंगे l
इस मौके पर दीपक सिंह, ब्रजेश सिंह, इम्तियाज शेष, राजेश सोनी, आशीष मिश्रा, गोपाल यादव, अंकुश दुबे,गोपाल, संजीव दुबे, मनोज प्रजापति, अजय केशरी, शशि पाण्डेय, अंकुश दुबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now