पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना दुद्धी का किया गया निरीक्षण-*

---Advertisement---

दुद्धी/सोनभद्र  पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना दुद्धी का किया गया निरीक्षण-*आज दिनांक 04.10.2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों का संधारण, महिला शिकायत रजिस्टर, लंबित प्रकरणों की स्थिति, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, सीसीटीएनएस प्रणाली तथा कर्मियों की उपस्थिति आदि का विस्तृत अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला थाने पर उपस्थित महिला उपनिरीक्षक एवं अन्य स्टाफ से वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने महिला संबंधित अपराधों की विवेचनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now