शक्तिनगर, सोनभद्र।शक्तिनगर बस स्टैंड मार्केट दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का शुक्रवार को विसर्जन किया गया। यह आयोजन शक्तिनगर में धूमधाम से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा दुर्गा पंडाल, बस स्टैंड मार्केट से शुरू होकर शक्तिनगर थाना और ज्वालामुखी मंदिर के रास्ते होते हुए बोर्डपॉइंट पहुंची।
विसर्जन से पहले माता की प्रतिमा का मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-पाठ किया गया। इसके बाद प्रतिमाओं को रिहंद जलाशय के कोटा बोर्ड पॉइंट में विसर्जित किया गया।

इस मौके पर अखिलेश जायसवाल, चिल्काडाँड के ग्राम प्रधान हीरालाल, बसपा नेता पन्नालाल, भाजपा नेता मोहन गुप्ता, पूर्व ग्राम प्रधान रविंद्र यादव, शिवशंकर गुप्ता, परमेश्वर, प्रेम गुप्ता और रंजीत कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

