दयाराम यादव जी का खोया हुआ पर्स शीतला चौक पर टीएसआई श्री संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया वापस-*

---Advertisement---

 

रावर्ट्सगंज/सोनभद्र *दयाराम यादव जी का खोया हुआ पर्स शीतला चौक पर टीएसआई श्री संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया वापस-*दिनांक 30.09.2025 को थाना क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत शीतला चौक पर श्री दयाराम यादव जी का पर्स गिर गया था, जिसमें कुछ नगद राशि के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं एटीएम कार्ड मौजूद थे।
घटना की जानकारी मिलने पर शीतला चौराहे पर तैनात टीएसआई श्री संजय कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित कर्मचारियों ने तत्परता एवं ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स को सुरक्षित रखा। तत्पश्चात श्री दयाराम यादव जी से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया और निर्धारित स्थान शीतला चौराहे पर बुलाकर उनका पर्स सकुशल सुपुर्द किया गया।

यह घटना आम नागरिकों के बीच पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास को और भी सुदृढ़ करती है। श्री संजय कुमार सिंह तथा संबंधित कर्मचारियों का यह कार्य सराहनीय एवं प्रेरणास्पद है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now