बारहवीं की छात्रा रमसा परवीन बनी एक दिन के लिए थाना प्रभारी

---Advertisement---

 

, पिपरी की जनता की समस्याएं सुनकर ,कराया समाधान

मिशन शक्ति फेज 5 के तहत छात्राओं को नेतृत्व बोध कराने के लिए दी गई जिम्मेदारी

पिपरी से दीपू तिवारी की खास रिपोर्ट
पिपरी (सोनभद्र)। महिला मिशन शक्ति अभियान के तहत मगलवार को जीआईसी,राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, की कक्षा 12वीं की मेधावी छात्रा रमसा कुमारी परवीन को एक दिन के लिए पिपरी थाने का कार्यभार सौंपा गया।

छात्रा रमसा परवीन ने थाना प्रभारी का दायित्व संभालते ही फरियादियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने मातहत कर्मचारियों को महिला मामलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही छात्रा ने महिला हेल्प डेस्क व कार्यालय का निरीक्षण किया और अभिलेखों को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।

इस दौरान परवीन ने कहा कि थाने का कार्यभार संभालना वास्तव में कठिन और जिम्मेदारी भरा कार्य है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now