सत्यपाल सिंह,,,,,म्योरपुर/सोनभद्र
रविवार को म्योरपुर क्षेत्र में डॉक्टर लाल पैथ लैब्स की सैंपल कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ ग्राम प्रधान म्योरपुर संगीता गणेश जायसवाल ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि अब ब्लड टेस्ट और अन्य जांच के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
फ्रेंचाइजी के प्रोपराइटर ऋतुराज ने बताया कि यहां ब्लड से संबंधित सभी प्रकार की जांच के लिए सैंपल कलेक्शन सेंटर के माध्यम से रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर लाल पैथ लैब्स का रिपोर्ट देशभर में कहीं भी मान्य होता है, जिससे मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श लेने में सुविधा होगी। ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह लैब और सेंटर बड़ी सौगात साबित होगा।उद्घाटन अवसर पर लालता प्रसाद जायसवाल, अमरकेस सिंह, राहुल साहनी उर्फ आर.के. पैथोलॉजी, जितेंद्र गुप्ता, डॉ. संजीव बिंद, डॉ. लाल जी, दीपक सिंह, सुजीत अग्रहरी, रवि, महेंद्र प्रताप समेत तमाम लोग मौजूद रहे। लोगों ने फ्रेंचाइजी और सेंटर खुलने पर प्रसन्नता जताई।

