डाला सोनभद्र
काजल पासवान
डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक चौदह अनियंत्रित होकर पलट गया गाड़ी के अंदर लदा भस्सी बीच सड़क पर फैल गया गाड़ी नंबर यूपी 64 AT 2678 संजोग अच्छा था की ड्राइवर खलासी बाल बाल बच गए डाला चढ़ाई का मामला है वैसे तो बग्घा नाला से लेकर डाला तक आए दिन दुर्घटना होती रहती है और लोग असमय काल के गाल में समा जाते हैं कभी-कभी तो गाड़ी काफी हाई स्पीड होने के कारण बहुत भयंकर एक्सीडेंट होता जाता है स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग किया की बग्गा नाला से लेकर डाला तक कई जगह हाई ब्रेकर की विशेष आवश्यकता है तभी एक्सीडेंट को रोका कम किया जा सकता हैं
एक्सीडेंट होने का मुख्य कारण यह भी है की शाम के समय क्रेशर प्लांट ओर से इतना ज्यादा प्रदूषण होता है सामने वाले को दिखाई नहीं देने के कारण भी एक्सीडेंट का मुख्य कारण है स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि सभी क्रेशर मालिकों की मीटिंग बुलाकर उन्हें सख्त से सख्त हिदायत दी जाए कि अगर क्रेशर चलाना है तो पानी का छिड़काव नियमित करना होगा और शाम 5:00 बजे के बाद कोई भी क्रेशर ना चले जो चलाते हुए पाए जाएंगे उनके खिलाफ प्रदूषण एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
भस्सी लोड चौदह चक्का पलटी ड्राइवर खलासी बाल बाल बचे
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, December 28, 2020 12:42 PM
---Advertisement---

