बिजली कनेक्शन गुल वो भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन की, वजह भी बड़ी दिलचस्प

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन क्षेत्र में पड़ने वाले समुदायिक केंद्र के कैंपस(आवास) में एक सप्ताह से बिजली गुल है। कारण बिजली बिल का भुगतान न होना। बिजली के कनेक्शन कटने के बाद हॉस्पिटल के डॉक्टर से लेकर कर्मचारी और उनके घर वाले परेशान हो गए है। पानी की समस्या को देखते हुए पानी का टेंकर मंगाया जा रहा है। ठंडी में लोगों को लाइट की उतनी आवश्यकता तो महससू नहीं होती फिर भी लाइट बिना ज़िन्दगी अधूरी सी हो गई है सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की। बिजली की पुनः बहाली के लिए कैंपस में रहने वाले लोग चंदा इक्क्ठा कर रहे है। दरसल लाइट की कनेक्शन कटने का कारण यह है कि पूर्व में आवास में रहने वाले निवासी ने बिजली बिल का भुगतान कई सालों से नहीं किया। इसका कारण भी बड़ी अजीब सी है हर क्वाटर में मीटर लगना चाहिए, लेकिन सामुदायिक केंद्र के कैंपस में सामुदायिक रूप से मीटर लगा हुआ है। जिस कारण लोग असमंजस की स्थिति में होते है कि, उनकी वास्तविक खपत क्या है। जब वास्तविक खपत ही नहीं पता तो लोग बिजली का भुगतान कैसे करेंगे। इस कारण से बिजली का भुगतान नहीं हो सका। दूसरा कारण यह है कि पहले के रहने वालों का भुगतान हम क्यों करे। हालांकि अब बात जो भी हो लेकिन बिजली विभाग को बिजली के भुगतान से मतलब है, उनको हर हाल में बिजली का भुगतान चाहिए। लेकिन यहाँ गलती बिजली विभाग की भी है, जब बिल ज्यादा हो जाता है तो कनेक्शन काटने का सीधा आदेश है पर बिजली विभाग किस कारण कनेक्शन नहीं काटा यह तो जांच का विषय है। चाहे मानवीय कारण हो या फिर कोई और कारण गलती तो बिजली विभाग की भी है। लाखों के बिल का भुगतान कैसे आवास वाले करेंगे कैसे बिजली विभाग बकाया बिल का भुगतान करा पाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment