अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन डाला(सोनभद्र)श्रीराम जन्म भूमि मंदिर विजयोत्सव के उपलक्ष्य में सवालाख शिवलिंगो का महा अनुष्ठान एवं नौग्रह वाटिका की स्थापना का पूजन अर्चन चल रहा है।क्षेत्र के हाथीनाला पंचमुखी हनुमान मंदिर पर बिते चार दिनो से चल रहा महा अनुष्ठान में शुक्रवार को जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी सामिल होकर विधिवत हनुमान जी का पूजा अर्चना की।प्रतिदिन स्थापित हो रहे 12 ज्योतिर्लिंग व 15हजार पार्थिव शिवलिंगो का एक- एक कर दर्शन किया ।मंदिर परिसर में स्थापित होने वाले नौग्रह वाटिका का भी मौका मुआयना किया।श्रीराम वैदेही मंदिर अयोध्या से पधारे स्वामी दिलीप दास त्यागी महाराज ने बताया कि नौ दिनो तक 22 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक चलने वाला महाअनुष्ठान के आयोजन के दौरान सवालाख पार्थिव शिवलिंगों का महा अनुष्ठान होगा।जिसके लिए प्रतिदिन 12 ज्योतिर्लिंग व 15 हजार पार्थिव शिवलिंग की झांकी बनाया जाता है।जिसकी पूजा अर्चना सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलता है।इसके बाद साम पांच बजे तक कथा-प्रवचन का कार्यक्रम चलता है।झांकी में सामिल समस्त ज्योतिर्लिंग व शिवलिंगो का प्रतिदिन साम को सोन नदी में विसर्जन किया जाता है।उन्होने बताया कि कोरोना महामारी से देश वासियों को निजात मिले इसके लिए नीम,गिलोय इत्यादि औषधियो के रसो से नित्य अभिषेक किया जा रहा है।पूर्णाहुति के दिन नौग्रह के अलग-अलग वृक्षो का रोपण किया जायेगा।भारत के विभिन्न प्रांतो मध्य प्रदेश ,गुजरात,राजस्थान,हिमांचल आदि जगहो से चलकर आ रहे महात्माओ का यहा मंदिर पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम में सामिल होने हेतु आगमन हो रहा है।भगवान राम का अनुकरण करते हुए वृक्षो का संरक्षण करना चाहिए।भगवान राम ने 14 वर्षो तक जंगल में रहकर वृक्षो की रक्षा सेवा की थी।जिसका अनुकरण करते हुए नौग्रह वाटिका की स्थापना किया जाएगा।
श्रीराम जन्म भूमि मंदिर विजयोत्सव के उपलक्ष्य में सवालाख शिवलिंगो का महा अनुष्ठान एवं नौग्रह वाटिका की स्थापना का पूजन अर्चन
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, December 26, 2020 2:25 AM
---Advertisement---

