भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल जी के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि व कृषक गोष्ठी संपन्न

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
चोपन खंड विकास कार्यालय परिसर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के पावन अवसर पर ओबरा विधानसभा के माननीय विधायक संजय गौड़ के कर कमलों द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन विकासखंड चोपन परिसर में सकुशल संपन्न कराया गया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ओबरा के विधायक ने अटल बिहारी बाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई आज के गोष्ठी में उपस्थित किसान भाइयों और बहनों से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से संवाद कर संबोधित किया संवाद के माध्यम से प्रधानमंत्री ने सभी को क्रिसमस गीतांजलि और स्वर्गीय अटल जी के जयंती की शुभकामना दिया और देश भर के कई राज्यों के किसानों से बात किए तथा उन किसानों का आभार प्रकट किया जिन्होंने संवाद के माध्यम से सरकार द्वारा नए-नए कानून व योजनाओं को किसान हित में बताया आज के दिन प्रधानमंत्री ने 9 करोड़ किसान परिवार को अट्ठारह हजार करोड़ रुपए सीधे उनके खाते में हस्तांतरित किया गया किसान गोष्ठी में प्रधानमंत्री के संवाद के उपरांत मुख्य अतिथि माननीय विधायक संजीव गोड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि आज स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए किसानों के खाते में सीधे 18000 करोड़ों का हस्तांतरण किसान परिवार को समृद्धि करते हुए अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी और देश के किसानों को गुमराह करने वालों की बोलती बंद कर दी ब्लॉक संयोजक उमेश सिंह पटेल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में पीएम किसान योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना यस यस पी का भुगतान सिंचाई के लिए तमाम योजनाओं उनके जीवन को अप्रत्याशित रूप से खुशहाल बनाने के लिए किसान गोष्टी को चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह डाला मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे भूमि संरक्षण अधिकारी अनिल वर्मा ने संबोधित किया किसान गोष्ठी में प्रमुख किसान के रूप में तेजवंत पांडे बलवंत मौर्य गोपाल तिवारी नवल किशोर चौबे तथा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, मंडल महामंत्री विकास चौबे, मंडल कोषाध्यक्ष नामित सभासद धर्मेश जैन,मंडल उपाध्यक्ष बृजेश पांडे,सुरेन्द्र मौर्य,मोनू,पम्मी केसरवानी,पुनीत पाठक,प्रदीप गिरी,राजन जायसवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे
किसान गोष्ठी का संचालन ब्लॉक संयोजक उमेश सिंह पटेल व समापन भूमि संरक्षण अधिकारी अनिल मौर्या ने किया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment