चोपन रेन बसेरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम का दौरा चोपन सोनभद्र

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
ठंडी में लोगों को बहुत सी समस्या होती है खासतौर से शीतलहर से ठंड लगनाचोपन रेन बसेरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम का दौरा
चोपन सोनभद्र। आम इंसान से ज्यादा गरीबों को सबसे ज्यादा समस्या होती है। जिसका आशियाना नहीं होता उसके लिए सरकार की तरफ से रेन बसेरा बनाया गया है। राजाई-बेड व्यवस्था के साथ कोरोना को देखते हुए नगर पंचायत की तरफ से सेनिटाइजर मास्क की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रतिदिन अलाव जलाने की भी व्यवस्था भी की गई है। वही चोपन स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार रेन बसेरा का दौरा कर रहे है। जब लोग 7 बजे के बाद घर मे दुबके रहते है, उस समय स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार स्वास्थ को लेकर रेन बसेरा में रात गुजारने वालों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जानकारी दे रहे और कोरोना काल मे लोगों का चेकअप कर बीमारी को मात देने के लिए तैयारी में लगे है। अभी तक ओबरा-चोपन में जितनी भी यात्रियों की कोविंद19 की चेकअप स्वास्थ्य विभाग चोपन के द्वारा किया गया है सभी नेगीतव आये है। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सरकार की मंशा है कि जो लोग कहि से आ रहे उनका कोविद 19 की जांच की जाए, अगर उनका रिपोर्ट पोस्टिव आए तो उनको तुरंत इलाज़ दी जाए और क्वॉरेंटाइन करा दिया जाए। जिससे स्वस्थ व्यक्ति उनके जद में न आने पाने। स्वास्थ्य विभाग इस तरह की जांच प्रतिदिन करती रहेगी। वही नगर पंचायत चोपन के कर्मचारी भी यात्रियों की देखरेख में लगे है प्रत्येक दिन किसी न किसी कर्मचारी की ड्यूटी लग रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ मुस्ताक, विजय शील सिंह(एस टी एल एस), अभिषेक सिंह(एलटी), सुनील नायक(फार्मासिस्ट) मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment