काली मंदिर की नई समिति का चुनाव 26 को काली मंदिर कार्यसमिति की बैठक में लिया गया निर्णय

---Advertisement---

काली मंदिर की नई समिति का चुनाव 26 को

काली मंदिर कार्यसमिति की बैठक में लिया गया निर्णय

चोपन, सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया

रविवार की संध्या जय माँ काली सेवा समिति चोपन के कार्यसमिति की बैठक समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में उनके प्रतिष्ठान जय मां काली ट्रांसपोर्ट पर संपन्न हुई।
बैठक में समिति के महामंत्री संजय जैन ने विषय क्रम पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि समिति का 2 वर्षीय कार्यकाल आगामी 31 दिसंबर 2020 को समाप्त हो रहा है। आगामी 2 वर्षों के नए सत्र हेतु नई समिति का चुनाव समय से हो सके , साथ ही इस कार्यकाल में अब तक हुए विकास कार्यों की समीक्षा एवं आय व्यय पर चर्चा हेतु इस बैठक का आयोजन किया गया है।
बैठक में कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने 2 वर्षों में हुए आय-व्यय का क्रमवार विवरण सदस्यों के सम्मुख प्रस्तुत किया।
बैठक में कार्यों के गहन समीक्षा करते हुए यह महसूस किया गया कि वर्ष 2019 में जहां सुंदरीकरण के विकास कार्यों में तेजी रही वही वर्ष 2020 में करोना कॉल के चलते विकास कार्य धीमें रहे।
बैठक में नए सत्र हेतू चुनाव समय से हो इस निमित्त साधारण सभा की बैठक आगामी 26 दिसंबर 2020 दिन शनिवार को दिन में 11:00 बजे से काली मंदिर प्रांगण में सहभोज के साथ आयोजित की गई है।
समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह ने सभी सदस्यों का आभार ज्ञापित किया और आगामी बैठक में समय से सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। बैठक में जलपान का सुंदर आतिथ्य आशीष सिंह द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से दीनानाथ सेठ, हीरालाल वर्मा, सुशील पांडेय, सत्य प्रकाश तिवारी, राजेश भारती, दिनेश पांडेय, हनुमान प्रसाद, सत्यदेव पाठक, अजय कुमार ,संजय सिंह लाला, सोनू गर्ग, मनोज चौबे, अजय भाटिया एवं अन्य जन उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment