*सोनभद्र पुलिस अधीक्षक ने हाथी नाला थाना का किया औचक निरीक्षण..दिए आवश्यक निर्देश*
संवाददाता डाला
काजल पासवान
डाला आज दिनांक 19 12 2020 को पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र ने हाथीनाला थाना का औचक निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, मेस, बैरक, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण
कर थाना परिसर को साफ व स्वच्छ रखते हुए समय-समय पर सम्पूर्ण परिसर को सैनेटाइज करने तथा कार्यालय के अभिलेखों का बेहतर व व्यवस्थित रखरखाव करते हुए उनको अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया इसके अतिरिक्त नियमित रुप से आवश्यकतानुसार प्रभावी कॉम्बिंग/जनचौपाल/पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित करते हुए थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु थानाध्यक्ष हाथीनाला को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
*सोनभद्र पुलिस अधीक्षक ने हाथी नाला थाना का किया औचक निरीक्षण..दिए आवश्यक निर्देश
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, December 19, 2020 1:33 PM
---Advertisement---

