33 हजार की लाइन में फिर आई खराबी कारण रात से जगह जगह ट्रेनें मालगाड़ी रुकी

---Advertisement---

संवाददाता चोपन
अशोक मद्धेशिया

आप सभी को अवगत कराते चलें कि पिपरी पावर हाउस से आई खराबी के कारण सब स्टेशन को दी जाने वाली बिजली के उपकरण में फिर से खराबी आने के कारण आज नगर उंटारी से लेकर चोपन चुर्क पहाड़ी तक जगह-जगह ट्रेन स्पेशल गाड़ियां मालगाड़ी विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण जगह जगह खड़ी है शुक्रवार की रात से सभी चारो सबस्टेशन की आपूर्ति बंद पड़ी है। आपूर्ति बदहाल होने के कारण चारो सबस्टेशन से सम्बद्ध सैकड़ों गाँवों में अंधेरा पसरा पड़ा है। गौरतलब हो कि अभी पिछले दो दिन पहले भी 33 हजार की लाइन में फाल्ट के कारण तीन दिन तक इलाके में अंधेरा पसरा पड़ा था। बताया जाता है कि आएदिन फाल्ट के चलते लाइनमैन सहित बिजली उपभोक्ता त्रस्त हो गए हैं आएदिन फाल्ट के पीछे जर्जर उपकरण मुख्य वजह बताया जा रहा है। सूत्रों पर भरोसा करें तो जर्जर उपकरण और बार बार फाल्ट से बिभागीय अधिकारियों की अच्छी खासी कमाई होती है यही कारण है कि लम्बे अर्से से जर्जर उपकरण को बदलने में बिभाग रुचि नही ले रहा हैं इस बाबत अधिशासी अभियंता सुभेन्दू शाह से जब जानकारी ली गयी तो उन्हों ने कहा कि रात में फाल्ट हुआ है लाइनमैन लगाए गए हैं जल्द ठीक करा कर आपूर्ति बहाल की जाएगी

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment