डाला सोनभद्र
काजल पासवान
विंढमगंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन खुलेआम आम हो रहा है ,रात्रि के 9 बजे से डूमरा के मलिया- कनहर मोहान ,फुलवार ,जोरुखाड़ , डयोढ़ी ,पकरी ,हरपुरा आदि घाटों पर दर्जनों ट्रैक्टर अवैध खनन में उतार दिए जा रहें है और रात भर खनन को अंजाम दे रहें है ,कल गुरुवार की सुबह 6 बजे तक रांची रीवा मार्ग पर खुलेआम चोरी के बालू का परिवहन कहीं ना कहीं से स्थानीय जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत की ओर इशारा करता है| और उधर उच्च अधिकारियों की टीम खाक छान रही है ,कार्य मे लगे एक खनन कर्ता ने बताया कि हम लोगों का लोकेशन इतना सटीक रहता है कि अधिकारी अपने कमरे से निकलते नही कि हमें सूचना मिल जाती है और हम गाड़ी नदी से हटा देते है| सोंचने की बात है कि तहसील क्षेत्र के आला अधिकारी जब निकलते है तो एक भी ट्रैक्टर अवैध खनन में लिप्त नहीं मिलते और ठीक दूसरे दिन खनन का पराकाष्ठा पार कर देते है ,सूत्र बताते है कि जगह जगह ड्यूटी में लगाएं गए होमगार्ड के कुछ जवान टेढ़ा के एक खननकर्ता के संपर्क में रहते है और अधिकारियों का लोकेशन देने में वे अहम भूमिका निभा रहे है|लोकेशन मिलते ही सूचना विंढमगंज के खननकर्ताओं को पहुँच जाती है और सिग्नल मिलते ही ट्रैक्टर नदी से बाहर कर अपने अपने घरों के बाहर ट्राली निकाल खड़ा कर दिया जाता है|

