सपा ने किसान विरोधी बिल के विरोध में निकाला किसान यात्रा

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
जनपद सोनभद्र आज दिनांक 18 दिसंबर 2020 को समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि कृषि किसान विरोधी बिल के विरोध में किसान यात्रा समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में ग्राम बिल्ली मारकुंडी खैरटिया सिंदुरिया एवं चोपन गांव में निकाला गया और जन चौपाल लगाया गया l जन चौपाल को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष विजय यादव ने बताया की जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है l तब से किसानों का शोषण किया जा रहा है l भाजपा सरकार कभी नहीं चाहती कि किसान उन्नत करें l यह हमेशा चाहती है कि किसान दवे रहे l भाजपा सरकार हमेशा किसान विरोधी रही है l श्री यादव ने कहा कि किसानों का भला किसी सरकार में है तो वह समाजवादी पार्टी सरकार है l जब प्रदेश में में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो किसान खुशहाल था l
इस मौके पर रमेश यादव रमेश वर्मा विपिन कश्यप अमरनाथ यादव त्रिरत्नेश शुक्लेश सत्येंद्र ओझा कुशल सिंह नजमुद्दीन राजू यादव प्रदीप कनोजिया के साथ पवन पटेल और दर्जनों कार्यकर्ता एवं आम जनता किसान यात्रा में शामिल थे l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment