कोठा टोला में गुरुवार को ग्रामीणों ने आधे अधूरे सड़क निर्माण को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

---Advertisement---

 

गिट्टी डालकर छोड़े गए सड़क को तत्काल बनवाने की मांग
डाला सोनभद्र
काजल पासवान
डाला सोनभद्र ।बिल्ली मार्कुण्डी ग्राम पंचायत के कोठा टोला मेंअपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में गिट्टी डालकर छोड़े गए मार्ग को बनाने की मांग को लेकर गुरूवार को प्रदर्शन किया।इस दौरान उन्होने कहा कि बिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर कोठा टोला प्राइमरी स्कूल तक 800 मीटर की रोड पर केवल गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है ।गिट्टी डालकर छोड़े गए मार्ग से आवागमन करना कठिन हो गया है।साईकिल हो या मोटरसाईकिल सवार जब इस मार्ग से चलते है तो गाड़ी अक्सर पंचर हो जाता है।सरकार का प्रयास अच्छी रोड बनाने का है।लेकिन समय से मार्ग न बनने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर नल योजना का लाभ सबसे पहले बिल्ली मार्कुण्डी वासियो को मिले। प्रदर्शन करने वालो में कायदे आजम, संतोष कनौजिया,छोटेलाल, सावित्री देवी, मनी देवी, प्रभावती, मानमती, आसमा खातून, फुलवंती, शुबचनी आदि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment