सोन साहित्य संगम ने मैथिली शरण गुप्त को किया संकलन:- मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकार

---Advertisement---

सोन साहित्य संगम ने मैथिली शरण गुप्त को किया

संकलन:- मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकार

चोपन संवाददाता
अशोक मद्धेशिया

सोन साहित्य संगम सोनभद्र के तत्वाधान में आज राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की पुण्यतिथि पर साहित्यकारों एवम साहित्यप्रेमियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सोन साहित्य संगम के निदेशक मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि मैथिली शरण गुप्त को एक महान साहित्यकार बताते हुए कहा कि हिंदी साहित्य के इतिहास में उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता। सोन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र ने कहा कि मैथिलीशरण गुप्त ने हिंदी साहित्य के इतिहास में अपने योगदान से हिंदी साहित्य जिस ऊंचाई पर स्थापित किया है वह अतुलनीय है। इस अवसर पर उपस्थित इंजीनयर अनिल कुमार
मिश्र, अधिवक्ता उमापति पांडेय ,अधिवक्ता प्रदीप धर द्विवेदी एवम रवि चौहान ने भी हिंदी साहित्य में मैथिली शरण गुप्त के उल्लेखनीय योगदान पर अपने अपने विचार रखे।
बैठक का संचालन सोन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र ने किया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment