डाला वन रेंज में बिना वन विभाग के अनुमति के अल्ट्राटेक कंपनी ने काटे आधा दर्जन पेड़
वन विभाग प्रभागीय अधिकारी ने दिया कड़ी कार्रवाई का आदेश
डाला संवाददाता
काजल पासवान
डाला वन रेंज अन्तर्गत डाला ओबरा मार्ग के किनारे कोठा टोला में लगे पेड़ो को काटकर कर उसे ठूठ बना दिया गया है।पेड़ो के कटान की जानकारी वन विभाग को होते ही वन विभाग सख्ते में आ गया और जांच कर कार्यवाही किए जाने की बात कही है।
वन प्रभाग ओबरा के डाला वन रेंज अन्तर्गत ओबरा -डाला सड़क के किनारे सरकार के दिशा निर्देश पर वन विभाग द्वारा पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए वर्षो पहले पौधो रोपण किया गया था
।वर्षो पहले रोपे गये पौधे अब पेड़ बनकर तैयार हो चुके थे और जिसको कंपनी के द्वारा लगभग आधा दर्जन पेड़ काटकर गिरा दिया गया मिली जानकारी के अनुसार ओबरा-डाला सड़क के किनारे स्थानीय अल्ट्राटेक कंपनी के लाइमस्टोन खदान परिसर के घेराव के लिए बाउंड्री वाल तैयार कर रही हैं और उसी दौरान आसपास के लगे पेड़ों की काटकर साफ कर दिया जा रहा है पेड़ो की कटान के बारे में सोनभद्र टाइम्स के टीम ने वन विभाग के अधिकारी से जानकारी ली तो प्रभागीय वनाधिकारी ओबरा प्रखर मिश्रा ने बताया कि स्थानीय अल्ट्राटेक कंपनी द्वारा बाउंड्री वॉल बनाने के दौरान कुछ पेड़ों को क्षति पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है विभाग द्वारा पेड़ों के कटान का कोई अनुमति वन विभाग द्वारा नहीं दिया गया है।पेड़ो की कटान का जांच करने के लिए डाला रेंजर को निर्देश दे दिया गया है कटान करने वाले जो भी दोषी होंगे उनके विरूद कड़ी कार्यवाही की जाएगी
सूत्रों की माने तो इसी तरह वर्दियां से ओबरा जाते समय डाला वन विभाग प्लांटेशन करा रखा है लेकिन वन के अंदर घुसने पर सैकड़ों से ज्यादा पेड़ कटे पड़े हैं
अन्य वन भूमि डाला रेंज में कई बीघा जमीन वन विभाग की ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा है जिस पर वन विभाग मौन रहता है कोई कार्रवाई की बात नहीं करता है

