* कांग्रेस(एससी विभाग) प्रदेश सचिव मनोनीत रवि को पुलिस ने अलसुबह घर से किया गिरफ्तार।

---Advertisement---

 

* कांग्रेस(एससी विभाग) प्रदेश सचिव मनोनीत रवि को पुलिस ने अलसुबह घर से किया गिरफ्तार।

* कांग्रेस पार्टी ने किसानों के भारत बन्द का किया है समर्थन।

:- देश में चल रहे किसान आन्दोलन के क्रम में आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है जिसका कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियो ने समर्थन किया है। भारत बंद के मद्देनजर युपी पुलिस ने सुबह से ही कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की जगह जगह गिरफ्तारी भी शुरू कर दी है, जनपद सोनभद्र से युपी कांग्रेस (एससी विभाग) के प्रदेश सचिव मनोनीत रवि को आज अलसुबह ही उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा थाने में बैठाकर रखा गया है। कांग्रेस नेता मनोनीत रवि का कहना है कि देश की रीढ किसानों की मांग मानते हुये तीनों काले कृषि कानुन को वापस लेने के बजाए केन्द्र की भाजपा सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार किसानो का समर्थन करने वाली कांग्रेस के नेताओ-कार्यकर्ताओ का दमन कर रही है बगैर किसी अपराध के उन्हें गिरफ्तार कर रही है जो अंग्रेजी हुकूमत जैसा है और कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस से डरने वाले नहीं है व किसानों की बात नहीं माने जाने तथा तीनों काले कृषि कानुन वापस नहीं लिये जाने तक एक एक कांग्रेस कार्यकर्ता का संघर्ष जारी रहेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment