शक्तिनगर थाना प्रभारी अंजनी राय को दी गई विदाई

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी   

सोनभद्र  शक्तिनगर 

शक्तिनगर थाना में लगभग एक वर्ष तक पदस्थापित रहने के बाद थाना प्रभारी अंजनी राय का राबर्ट्सगंज कोतवाली में तबादला हो गया है। वृहस्पतिवार को थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में नगरवासियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों व राजनैतिक दलों के नेताओं द्वारा थाना प्रभारी अंजनी राय को गुलदस्ता भेंट कर एवं उपहार देकर विदाई दी गई।नगरवासियों सहित भी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विदाई समारोह में थाना प्रभारी अंजनी राय द्वारा शक्तिनगर थाना क्षेत्र में किए गए बेहतर कार्यों की चर्चा की गई और मौजूद नगरवासियों से अपील किया कि नवागत थाना प्रभारी को भी उतना ही प्यार दीजिएगा जितना मुझे आपने दिया है।इसके बाद वहां मौजूद तमाम लोगो सहित पुलिसकर्मियो ने अंजनी राय को फूलो की माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान पूर्वक विदाइ दी।अंजनी राय ने कहा मै जब तक शक्तिनगर मे रहा तो कोशिश यही रही के बेगुनाह को सताया न जाये और जो गुनहगार है उसे सलाखों के पीछे डाला जाये।इस मौके पे तमाम पुलिसकर्मी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment