गोपाअष्टमी पर विधि विधान से पूजी गई गौ माता

---Advertisement---

संवाददाता चोपन
अशोक मद्धेशिया

ग्राम पंचायत चोपन क्षेत्र अंतर्गत स्थित बृहद गौशाला में आज गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गौ माता की विधि विधान से पूजा की गई
इस अवसर पर उपस्थित कथावाचक पं शितलेश शरण मिश्र ने गौ माता की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता संपूर्ण विश्व की माता है ।जन-जन की माता है। हमारी संस्कृति में जीवन से लेकर मरण तक गौ माता की महिमा का वर्णन किया गया है ।गौ माता की सेवा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और व्यक्ति की अकाल मृत्यु नहीं होती। कलयुग में गौ माता ही प्रत्यक्ष देवी के रूप में हम सभी को आशीर्वाद देने के लिए इस धरा धाम पर मौजूद हैं।
जिस घर के दरवाजे पर गौ माता का निवास होता है उस घर में कभी भी अमंगल नहीं हो सकता।
इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश जी ,डॉक्टर सुभाष चंद्र पशुपालन विभाग , गौशाला प्रभारी पंचू राम ,गौशाला भूसा ठेकेदार अनिल यादव ,मनीष जायसवाल , दया शंकर साहनी एवं गौशाला के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment