भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा परिवार सम्पर्क अभियान चलाया गया

By:

On: Tuesday, June 16, 2020 11:56 AM

---Advertisement---

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा परिवार सम्पर्क अभियान चलाया गया
संवाददाता चोपन(अशोक मद्धेशिया)स्थानीय नगर के चोपन बाजार सेक्टर के बूथ संख्या 76 पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के दिशानिर्देशन मे मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह एटीए के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मास्क ,सेनेटाइजर व प्रधानमंत्री के द्वितीय कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री के नाम धन्यवाद पत्रक वितरित कर भाजपा परिवार सम्पर्क अभियान चलाया गया । वही वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया गया। सुनील सिंह ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री ने देश की जनता को विभिन्न योजनाओं वन रैंक वन पैशन,वन नेशन वन टैक्स-GST,गरीबों को उज्जवला गैस कनेक्शन,मुफ्त बिजली कनेक्शन, ग्रामीण व शहरी आवास व शौचालय योजना से लाभान्वित किया व कोरोना महामारी मे सभी को आत्मनिर्भर बनाया इसी कड़ी में परिवार सम्पर्क जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।आगे कहा कि हमारे जनपद मे भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो अत्यधिक चिन्ता का विषय है और अब हम सभी को कोविड –19 से जंग लड़ने के लिए अनलॉकडाउन 1मे मुस्तैद रहना होगा और लगातार अपने हाथो को साबुन से धोने,मास्क लगाने व साथ ही सामाजिक दूरी का सदैव पालन कर सभी को जागरूक करना होगा तभी हम कोरोना को हरा पायेंगे।

सम्पर्क अभियान मे मुख्य रूप से राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा दीपक गौड़,जिला कार्यसमिति सदस्य संजय जैन,सेक्टर संयोजक दीपक जायसवाल, बुथ अध्यक्ष पुनीत पाठक,हिमांशु प्रियदर्शी, सोनू मोदनवाल इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment