चोपन भाजपा मंडल कमेटी के महामंत्री पप्पू केसरी का आकस्मिक निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक
मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि मंडल महामंत्री पप्पू केसरी जी के आकस्मिक निधन से चोपन मंडल कमेटी में शोक हम लोगों ने एक सच्चा भाजपा का सिपाही खो दिया
संवाददाता चोपन
अशोक मद्धेशिया
कॉल संध्या लगभग 6:00 से अपने आवास ग्राम पंचायत जुगैल से राबर्ट्सगंज प्राइवेट नर्सिंग होम में अपने घाव का इलाज के लिए भाजपा महामंत्री पप्पू केसरी जी गए जहां हल्के उपचार के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तब परिजनों आनन फानन में उन्हें प्राइवेट वाहन से वाराणसी इलाज के लिए ले जाया जा रहे थे कि रास्ते में मधुपुर पहुंचते ही उनका हाथ पर ठंडा पड़ने लगा इस पर उनके परिजनों ने गाड़ी रोककर चिकित्सक को चेक कराया तो उन्होंने बताया कि अब बनारस जाने से कोई फायदा नहीं है उनका स्वर्गवास हो चुका है जैसे ही मोबाइल द्वारा भाजपा मंडल चोपन अध्यक्ष सुनील सिंह को सूचना मिली उन्होंने तत्काल अपने वाहन से उनके आवास पहुंचे आज सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखकर भाजपा कार्यकर्ता वहीं स्थानीय लोगों ने उन्हें भाजपा का झंडा अर्पण कर फूल मालाओं से उनका अंतिम दर्शन नमन वंदन किए और ईश्वर से प्रार्थना किए कि उनकी आत्मा को शांति मिले इसके बाद उनका शव सोन नदी घाट के किनारे अंतिम संस्कार के लिए लाया गया आकस्मिक हुए उनकी मौत से उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वो अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ ग्रे
अंतिम दर्शन करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, भाजपा महामंत्री विकास चौबे,मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जयसवाल, उपाध्यक्ष विनीत सिंह, नामित सभासद मंडल कोषाध्यक्ष धर्मेश जैन, सेक्टर प्रभारी तिलक राज शुक्ला, नामित सभासद महेंद्र केसरी, सत्या केसरी व सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तथा जंगल ग्रामवासी उपस्थित थे

