सोनभद्र, ग्रासिम द्वारा किया गया ‘‘मच्छरदानी’’ का वितरण

---Advertisement---

शाहे नूर हशन,

सोनभद्र, ग्रासिम द्वारा किया गया ‘‘मच्छरदानी’’ का वितरण

रेनुकूट
ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट के ईकाई प्रमुख एस0एन0शास्त्री तथा प्रभात पाण्डेय प्रमुख कार्मिक विभाग के देख-रेख में संचालित सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत आज सेवाकुंज कारीडार बभनी में करीब 260 छात्र-छात्राओं में मच्छरदानी का वितरण किया गया।उक्त मच्छरदानी का वितरण ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट के प्रभात पाण्डेय प्रमुख (कार्मिक विभाग), अखिलेष कुमार पाण्डेय – अधिकारी (समय कार्यालय), ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट के सीएसआर विभाग के वरिश्ठ अधिकारी अमर सिंह तथा सेवाकुंज के बाल कृष्ण जी, विरेन्द्र शुक्ला जी एवं भगत जी के संयुक्त प्रयास द्वारा किया गया। संस्थान द्वारा वितरित उक्त मच्छरदानी से सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ बभनी के हास्टल में रहने वाले सभी बच्चों को मलेरिया रोग से निजात पाने में काफी मद्द मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रभात पाण्डेय प्रमुख – कार्मिक विभाग द्वारा कोविड -19 कोरोंना नामक संक्रामक महामारी से बच्चों के बचाव हेतु सभी बच्चों में फेश मास्क का वितरण भी किया गया तथा सभी को हमेशा साबून से हाथ धोने एवं सोषल डिस्टेंषिंग को बनाये रखने हेतु प्रेरित भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट के सीएसआर विभाग के वरिश्ठ अधिकारी श्री अमर सिंह द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment