शक्तिनगर *संत जोसेफ की छात्रा अनघा पटेरी को NEET में 122वीं रैंक*

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,,

सोनभद्र,शक्तिनगर *संत जोसेफ की छात्रा अनघा पटेरी को NEET में 122वीं रैंक*
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के परिणाम में विद्यालय की गत वर्ष की 12वीं टॉपर अनघा पटेरी ने 696 अंकों के साथ 122वीं रैंक प्राप्त प्राप्त करके विद्यालय व अपने परिवार का नाम रोशन किया। अनघा की माँ भी विद्यालय की ही शिक्षिका रही हैं। विद्यालय के कई छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता अर्जित करके गौरव बढ़ाया। 500 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में आदित्य तिवारी, अपेक्षा ठाकुर, छात्रा सुष्मिता पात्रा, मेधाश्री, अभिनव साहू, प्रियांशू, नोधी गोस्वामी एवं आँचल ने सफलता प्राप्त की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सदैव इसी प्रकार विद्यालय व परिवार की गरिमा को बढ़ाते रहें तथा राष्ट्र के विकास में निरंतर योगदान देते रहें। प्रधानाचार्य ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों को भी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि इस महामारी में छात्रों का यह अनूठा प्रदर्शन विद्यालय के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

सधन्यवाद।
डॉ0 योगेंद्र तिवारी
मीडिया प्रभारी
संत जोसेफ स्कूल,
शक्तिनगर।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment