नारी उत्थान की दिशा में महिला सशक्तिकरण संस्था ने उठाया बेड़ा।

---Advertisement---

जूही खान,

नारी उत्थान की दिशा में महिला सशक्तिकरण संस्था ने उठाया बेड़ा।

“नारी में ही शक्ति सारी,फिर नारी क्यों रहे बेचारी”

पिपरी (सोनभद्र) शनिवार, 17 अक्टूबर को आदिवासी, ग्रामीण एवं गरीब महिलाओं को भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित करने हेतु तथा महिलाओं को पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए पिपरी की महिलाओं ने “महिला सशक्तिकरण संस्था” के प्रधान कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया।जिसमें नगर एवं आस-पास की तमाम महिलायें सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति दर्ज करायीं। आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर संस्था ने सिलाई प्रशिक्षण, नृत्य प्रशिक्षण एवं ब्यूटी पार्लर हेतु महिला प्रशिक्षण का शुभारंभ कर दिया। प्रधान कार्यालय (महिला सशक्तिकरण संस्था) का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्वान्चल पत्रकार एकता समिति के जिला महासचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता हृदयेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने फीता काटकर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुनीता द्विवेदी, सुरेन्दर कौर,रूबी यादव,नसरीन, कविता, आराधना सक्सेना,शालिनी श्रीवास्तव, धर्मेश नृत्य प्रशिक्षण के महागुरु बलवीर सिंह एवं समस्त पदाधिकारी सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
जूही खान

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment