*_जिराफ के सहारे कार्य कर रहा विद्युत कर्मी गिरा मौत:घर मे पसरा मातम_

---Advertisement---

*_जिराफ के सहारे कार्य कर रहा विद्युत कर्मी गिरा मौत:घर मे पसरा मातम_*

सोनभद्र- उमेश कुमार सिंह/वीके राम

थाना शक्तिनगर अंतर्गत बीना एनसीएल खदान परियोजना सीआईएसएफ कैम्प में बुधवार को जिराफ के माध्यम से विद्युत दुरुस्त कर रहा एक विद्युत कर्मी ऊपर से नीचे गिर जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायल युवक को परियोजना चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।चिकित्सको ने गम्भीर हालात देख रेफर कर दिया। विद्युत दुरुस्त कर रहा भगवानदास पुत्र छोटू खरवार उम्र तकरीबन 24 वर्ष निवासी रेहटा थाना अनपरा जिसका ईलाज निजी चिकित्सालय वाराणसी में चल रहा था।ईलाज उपरांत चिकित्सक ने आज मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर सुनते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया पीड़ित परिवारजनों ने
एनसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।और मृत परिवार के एक लोगो को नौकरी व उचित मुआवजा की मांग करते हुए बीना मुख्य महाबप्रबंधक के ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गये।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment